नवगछिया: महाशिवरात्रि पर नवगछिया में निकली भव्य शिव बारात जिसमें शामिल हुए हजारों शिव भक्त जगतपति नाथ महादेव मंदिर से महाशिवरात्रि पर नवगछिया में देवों के देव महादेव की भव्य शिव बरात निकाली गई जिसमें मुख्य आकर्षण मोर मोरनी के मनमोहन नृत्य भूत प्रेत के नाच भगवान भोले की भांति भांति के झांकियां घोड़े और उस पर सवार ध्वजा रोही ढोल नगाड़े एवं डीजे की धुन पर शिव भक्त काफी झूमते नवगछिया के विभिन्न मार्गो से घूमते हुए।

वापस जगतपति नाथ महादेव मंदिर पहुंचे जहां पर बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर भोलेनाथ की शादी में शरीक हुए उसके बाद भोलेनाथ का भव्य भंडारा आयोजन किया गया मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि मंगलवार को श्री गोपाल गोशाला नवगछिया में भव्य मेले का आयोजन होगा जिसमे संध्या 5:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा बुधवार को 5:00 बजे शिव गौरी की एक साथ शोभायात्रा श्री गोपाल गोशाला स्थिति शिवगंगा में विसर्जन किया जाएगा।

महाशिवरात्रि कमेटी के अध्यक्ष प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने बताया कि 7 मार्च को जगतपति नाथ मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा व्यवसाय युवा संघ द्वारा महाराज जी चौक पर नींबू पानी की व्यवस्था की गई थी जिसमे काशी गुप्ता नवीन विकास सोनू सोमनाथ तारकेश्वर गुप्ता आदि लगे हुए थे।

पंडित अजीत पांडेय में बताया कि देर रात बाबा के वरमाला से लेकर शादी के सभी रस्मों को विधि विधान के साथ होगा, जिसमे मंदिर के पुजारी भी शामिल रहेंगे।

शिव बारात की व्यवस्था में कमिटी के महासचिव मौसम बाबा सचिव किशन साह, व्यवस्थापक संतोष साह, अमित जयसवाल, सनी भगत, शैलेन्द्र गुप्ता, पिंकु चौधरी, अमर गुप्ता, विक्की शर्मा, राजेश सर्राफ, पंकज, मुकेश सक्सेना काशाी गुप्ता राहुल, गोलू, दिनेश, सुवोध, दीपक शर्मा लगे हुए थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *