जवाहर सिनेमा के सामने एलीमेंट्री स्कूल परिसर में सोमवार की दोपहर नदियों में रहने वाले दुर्लभ जलीय जीव उदबिलाव को देखा गया। बड़े आकार के इस जीव को देख लोग हैरत में पड़ गए। लोगों ने उसे पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी देर तक उदबिलाव घरों और नालियों में दौड़ता रहा। कई बार तो लोग दहशत में आ गए। एलीमेंट्री स्कूल के प्राचार्य ब्रजेश शुक्ला ने मंदार नेचर क्लब के अरविन्द मिश्रा को इसकी दी।
Total Downloads: 182
जो सहयोगी गंगा प्रहरी दीपक कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और काफी कोशिश के बाद उसे पकड़ लिया गया। इसी दौरान उदबिलाव ने अरविन्द मिश्रा की अंगुलियों को काट लिया और भाग निकला। इसके बाद मछुआरों की टीम बुलाई गई, जिन्होंने घंटों की मशक्कत के बाद उदबिलाव को काबू में किया। बाद में टीम ने इसे बरारी घाट के उस पार छोड़ दिया।

नाथनगर के एक स्कूल मे मिला दुर्लभ जलीय जीव उदबिलाव।
बड़ी मछलियों को चट कर जाता है यह फुर्तीला जीव
मंदार नेचर क्लब के अरविंद मिश्रा ने बताया कि तेज गति से तैरने वाले और मछलियों का शिकार करने वाला उदबिलाव को विश्व भर में आईयूसीएन द्वारा अति संकटग्रस्त जीव की श्रेणी में रखा गया है। भारत के वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत भी यह जीव संरक्षित है। करीब 3 फुट से ज्यादा की लंबाई वाला यह जीव 7 से 11 किलो वजन का होता है।

