नारायणपुर – लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सपन्न कराने के लिये नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थान क्षेत्र से सात अपराधियों के नाम का प्रस्ताव नवगछिया एसपी को सीसीए लगाने के लिये भेजा गया है.

आश्य की जानकारी देते हुए हुए भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान जिला दरबदर के लिए मौजमाबाद के बौका चौधरी,नवटोलिया के सुरज चौधरी, बिरबन्ना के बुलबुल यादव, मृत्युंजय यादव, गिरीश यादव एवं बलाहा के शुभम यादव, रंजीत यादव का नाम शामिल है.

लोकसभा चुनाव के लिए प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र में चालीस बूथों को अतिसंवेदनशील बताया गया है. इस बारे में भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि इसके लिये वैसे बूथ को चिन्ह्ति कर एसपी को सुची सौंपी गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *