नारायणपुर :अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्ववधान में सोमवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री गायत्री प्रज्ञापीठ नारायणपुर में आगामी 28 मार्च से 31 मार्च तक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी के प्रथम चरण का कार्य भूमि पूजन सम्पन्न हुआ. जिसमे महायज्ञ की ध्वजारोहण संयुक्तरूप से राजेन्द्र प्रसाद यादव, डॉ विजयेंद्र कुमार विद्यार्थी, विश्वनाथ पोद्दार, बाबू साहब, रमेश शर्मा, पसुपतिनाथ पोद्दार, राजेन्द्र भगत जी ने धर्म की पताका ध्वजारोहण फहरा कर किया.

पोरिहित्य एवं मंच संचालन कार्य भागलपुर जिला इकाई के द्वारा किया गया. भूमि पूजन के लिये मुख्य यजमान श्री मनोज झा जी दम्पति द्वय, चंदा देवी आर्या, पीएचसी प्रभारी डा.बिजयेन्द्र कुमार बिद्धार्थी, पुर्व प्राचार्य राजेंद्र यादव,आचार्य अरविंद यादव,डॉ राजेश कुमार, प्रीतम केशरी, रामचन्द्र शर्मा, रविकांत शास्त्री, रामानन्द साह, निशा कुमारी, जयप्रकाश गुप्ता, सुशांत कुमार,

गीता देवी,लीला देवी, गायत्री देवी, आशा देवी, त्रिवेणी देवी, माला देवी, सुमित कुमार, बाल्मीकि ठाकुर, जयतोष ठाकुर, रमेश पंडित, कैलाश पंडित, गौतम पंडित, सीमा देवी, श्यामा देवी, रचना देवी सहित हजारों की संख्या में भूमिपूजन यज्ञस्थल पर मौजूद थे, जो इस गायत्री महायज्ञ को सफलतापूर्वक सम्पन करवाने का दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ संकल्प लिए.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *