नरकटिया से 14 नंबर रोड जाने वाली सड़क पर भमरा के पास मंगलवार को 12 बजे दिनदहाड़े विलसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मियों से अपराधियों ने लूटपाट की। अपराधियों ने कर्मियों को कट्टा सटाकर उनके पास का 70 हजार 250 रुपए लूट लिया। इसके बाद वे दियारा की तरफ भाग गए।
Total Downloads: 182
जाते-जाते अपराधियों ने दहशत फैलाने के गाली भी चलाई। थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने कर्मियों से पूछताछ की। बताए गए रास्ते पर पुलिस ने दबिश भी, लेकिन अपराधी पुलिस के हाथ नहीं लगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। लूटपाट का शिकार कर्मी पूर्णिया निवासी अमित कुमार व बंगाल निवासी सदापोल कुमार ने बताया पुलिस को बताया कि वे मंगलवार को नरकटिया गांव से कंपनी का पैसा कलेक्शन कर बिहपुर जा रहे था।

14 नंबर रोड से दो सौ मीटर पहले भमरा के पास घात लगाये दो अपराधियों ने हथियार दिखाते हुए रुकने को बोला। जैसे ही रुका दो अपराधी कट्टा सटाते हुए पैसे वाला बैग लूट लिया। दियारे के तरफ जाने और जाते-जाते दो राउंड गोली चलाई। उसमें वे बाल-बाल बच गए। कर्मी ने बताया कि बैग में 70 हजार 250 रुपए थे। बिहपुर व खरीक थाने में दिया। दोनों थाने की पुलिस पहुंचने के बाद पहले तो सीमा विवाद में फंसी रही, उसके बाद बिहपुर ने मामले में कार्रवाई शुरू की।
नरकटिया गांव से कंपनी का पैसा कलेक्शन कर बिहपुर जा रहे थे कर्मी
लूट के बाद बिहपुर थाने पहुंचे दोनों पीड़ित कर्मचारी।
8 दिन में 5 जगह हुई लूटपाट, अपराधी पुलिस की गिरफ्त से दूर
बिहपुर थाना क्षेत्र में लूटपाट व छिनतई का मामला आम हो गया है। अपराधी दिन दहाड़े घटना को अंजाम देकर भाग जा रहे हैं। 22 फरवरी को एनएच 31 जयरामपुर के पास सलारपुर निवासी का राइफल लूट लिया था। 25 फरवरी को बांध पर काम कर रहे मजदूर के साथ मारपीट कर रुपए लूट लिया गया। 26 फरवरी को बिहपुर वीरपुर एनएच-106 पर फाइनेंस कर्मी से 18 हजार का लूट लिए गए। 1 मार्च को झंडापुर चौक पर 30 हजार की छिनतई और 5 मार्च को उक्त वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया। इन सभी मामलों में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।

