नवगछिया में ढोल नगाड़े गाजे बाजे के साथ शिव गोरी का विसर्जन यात्रा स्थानीय गोपाल गौशाला जगतपतिनाथ मन्दिर प्रांगण से नगर भ्रमण के लिए निकली,जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दी।

शोभा यात्रा श्री गोपाल गौशाला स्थित जगतपतिनाथ मंदिर प्रांगण से निकलकर महाराज जी चौक, स्टेशन रोड, प्रोफेसर कॉलोनी, गरीबदास ठाकुरबाड़ी रोड होते हुए पुनः मन्दिर प्रांगण स्थित पोखर में प्रतिमा विसर्जन किया गया। संस्था के सचिव किशन साह ने कहा कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए हम संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों, नगरवासियों और प्रशासन के सहयोग के लिए साधुवाद देते है।

अध्यक्ष डब्लू यादव ने कहा कि आज 7 मार्च गुरुवार को मन्दिर प्रांगण में बाबा भोलेनाथ के महाप्रसाद के रूप में भव्य भण्डारा का आयोजन किया गया है, शिव गोरी की विसर्जन यात्रा की व्यवस्था में कमिटी के महासचिव मौसम बाबा सचिव किशन साह, व्यवस्थापक संतोष साह, अमित जयसवाल, सनी भगत, शैलेन्द्र गुप्ता, पिंकु चौधरी, अमर गुप्ता, विक्की शर्मा, राजेश सर्राफ, पंकज, मुकेश सक्सेना काशाी गुप्ता राहुल, गोलू, दिनेश, सुवोध, दीपक शर्मा लगे हुए थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....