ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) अब परिवहन विभाग के काउंटर पर नहीं मिलेंगे। बिचौलियों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए नयी व्यवस्था की जा रही है।
Total Downloads: 176
परिवहन विभाग लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी लिफाफे में रखकर डाक विभाग को देगा और पोस्टमैन संबंधित पते पर उसे पहुंचायेगा। इसके लिए परिवहन विभाग डाक विभाग को भुगतान करेगा। डाक विभाग ने डीटीओ कार्यालय को लिफाफे का डिजाइन भी भेज दिया है। उस लिफाफे पर परिवहन विभाग पता प्रिंटिंग करायेगा।

ऐसे होती थी बिचौलियों की मनमानी
परिवहन विभाग में डीएल और आरसी के लिए आने वाले लोग बिचौलियों के चंगुल में फंस जाते थे। वे फॉर्म भरने से लेकर डीएल लेने तक का ठेका लेते थे। इसके लिए वे ग्राहकों से पैसे ऐंठते थे। डीएल का आवेदन ऑनलाइन होने के बाद काफी हद तक बिचौलियों पर रोक लग गई थी, पर अब घर पर डीएल और आरसी भेजने के निर्णय के बाद इसपर और रोक लग जायेगी।
इस संबंध में प्रभारी डीटीओ वीएस तिवारी ने कहा कि अब परिवहन विभाग में काउंटर से डीएल और आरसी लोगों को नहीं मिलेगा। डीलर भी आरसी बनवाकर ले जाते थे और ग्राहकों को उपलब्ध कराते थे, ऐसा अब नहीं होगा। अब आवेदन में भरे गये पते पर लिफाफे में रखकर डीएल और आरसी भेजा जायेगा।

