यात्रीगण ध्यान दें! भागलपुर से नई दिल्ली जाने वाली इस ट्रेन का समय और रूट आज से होगा चेंज। भागलपुर-नई दिल्ली साप्ताहिक सोमवार से नए रास्ते से चलेगी। यह ट्रेन अब किऊल से पटना के रास्ते नहीं चलेगी बल्कि भागलपुर से किऊल और किऊल से गया के रास्ते पंडित दीनदयाल स्टेशन पहुंचेगी।
Total Downloads: 188
यह ट्रेन वापसी में भी इसी रूट पर चलेगी। ऐसे में भागलपुर से लेकर किऊल तक के यात्रियों को अब नवादा, गया के लिए एक और ट्रेन मिल गई। अभी तक दो एक्सप्रेस ट्रेनें गया के लिए चलती थी।

साप्ताहिक एक्सप्रेस में एलएचबी रैक भी लगाई जाएगी
सोमवार से ही भागलपुर-नई दिल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस में एलएचबी रैक भी लगाई जाएगी। भागलपुर से रवानगी का समय भी बदला गया है। साप्ताहिक एक्सप्रेस अभी हर सोमवार को शाम 5:30 बजे खुलती है लेकिन 18 मार्च से दिन में 3:30 बजे खुलेगी। भागलपुर से खुलने के बाद यह ट्रेन किऊल शाम 6:00 बजे और गया 9:30 बजे रात में पहुंचेगी। हालांकि इस ट्रेन का पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से नई दिल्ली के बीच समय सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रूट बदलने से भागलपुर से गया जाने वाले यात्रियों को काफी राहत होगी। बता दें रूट बदलने की घोषणा गत अक्टूबर में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने की थी।
एलएचबी रैक लगने पर विभिन्न श्रेणियों में इतनी सीटें भी बढ़ेगी
श्रेणी कितनी है कितनी हो जाएगी
टू एसी 92 104
थ्री एसी 192 216
स्लीपर 864 880
जेनरल बोगी 360 400

