भागलपुर | दो दिनों की कड़ी धूप के बाद रविवार को शहर के मौसम में बदलाव आया है। लोकल थंडर स्टॉर्म विकसित होने से नमी की मात्रा बढ़ी है। इसकी वजह कोसी क्षेत्र की ओर से शहर में हल्के बादलों का आना है। मौसम विभाग ने सोमवार को शहर में बूंदाबांदी की आशंका व्यक्त की है। साथ में तेज हवा भी चल सकती है।
Total Downloads: 188
मौसम वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को मौसम खुशनुमा रहेगा। शहर में लोकल थंडर स्टॉर्म विकसित है। इसकी वजह तापमान का बढ़ना है। इस कारण कोसी और गंगा के क्षेत्र से नमी ऊपर की ओर उठ रही है। नमी की मात्रा अधिक होने से ये बादलों के साथ मिलकर शहर के मौसम को बदल रही है।

इस बीच दिन भर हल्की धूप के साथ ही शाम को बादलों का झुंड आना शुरू हो गया। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह है थंडर स्टॉर्म : जब तापमान बढ़ने से नमी अचानक पर्यावरण में बढ़ती है तो बारिश की स्थिति उत्पन्न होती है। इसके साथ ही आंधी और वज्रपात की भी आशंका बढ़ती है।

