मतदाताओं को डराने, धमकाने व चुनाव प्रभावित करने वाले खूंखार कैदियों को जेल बदर किया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने जिले के एसपी व डीएम को पत्र लिखा है। जेल में बंद खूंखार कैदियों की सूची तलब की गई है। जेल आईजी के निर्देश पर प्रशासनिक आधार पर कैदियों को भागलपुर के केन्द्रीय व विशेष केन्द्रीय कारा में भेजने की तैयारी की गई है।

पुलिस मुख्यालय ने जोनल आईजी, डीआईजी और एसएसपी को खूंखार कैदियों के ट्रांसफर करने को लेकर पत्र लिखा है। जिला स्तर पर इसकी सूची तैयार की जा रही है। अधिकारी के मुताबिक, सूबे के करीब 50 खूंखार कैदियों की सूची तैयार की गई है। मतदान के पहले सभी को भागलपुर जेल में ट्रांसफर करने की तैयारी की गई है। सीवान और आरा जेल से खूंखार कैदियों को भागलपुर जेल भेजा गया है।

विशेष केन्द्रीय कारा में दो वार्डों और तृतीय खंड के वार्ड को तैयार रखा गया है। कुछ कैदियों को केन्द्रीय कारा भी भेजने की तैयारी की गई है। पुलिस मुख्यालय ने जेल में बंद खूंखार कैदियों से मुलाकात करने वाले लोगों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मुलाकातियों की हर दिन की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजी जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *