नवगछिया : जिले के कदवा से गायब किशारी का शव बुधवार को चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगान पचरासी दियारा के एक कुआं से बुधवार को बरामद किया गया है। किशोरी रविवार 17 मार्च को कदवा से गायब हुई थी। किशोरी के गायब होने के बाद पिता ने लौआलगान के दो लोगों को नामजद बनाते हुए चार दिन पूर्व चौसा थाने में आवेदन देकर केस दर्ज कराया था।

बुधवार की सुबह किशोरी की शव को देखते ही भीड़ जमा हो गई। घटना के संबंध में बताया गया कि भागलपुर-सीमावर्ती गुरुथान कदवा की किशोरी चौसा दियरा इलाके से रविवार को ही गायब हो गई थी। किशोरी के पिता भोला मंडल ने बताया कि उनकी पुत्री कुंदन कुमारी भाई राजेश मंडल व दोनों चाचा के साथ चनेली बहियार उमेश सिंह के वासा के पास पशु के लिए घास काटने गई थी, जहां से वह गायब हो गई।

रविवार देर शाम तक काफी खोज के बाद भी किशोरी नहीं मिली। उसके बाद इसकी सूचना थाने में आवेदन देकर दी गई। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि किशोरी की शव को बरामद किया गया है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *