सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हरियाणा की मशहूर डांसर और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपना चौधरी लंबे समय से कांग्रेस के संपर्क में हैं. हाल ही में उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की थी. सपना चौधरी इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा था कि वे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकती हैं. खबरें तो यह भी है कि सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल होना चाहती हैं लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त रखी है.
Total Downloads: 177
सूत्रों की मानें तो सपना चौधरी ने कांग्रेस के सामने एक बड़ी शर्त रखी है. उनका कहना है कि अगर कांग्रेस उन्हें चुनाव लड़वाती है तो ही वे पार्टी ज्वाइन करेंगी. खबरें तो यह भी है कि कांग्रेस सपना चौधरी को मथुरा लोकसभा सीट से उतार सकती है.

बता दें कि फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी को भाजपा ने एक बार फिर मथुरा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. बताया जा रहा है कि वे 25 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकती हैं. मथुरा सीट पर लोकसभ चुनाव के दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होना है.
गौरतलब है कि सपना चौधरी हरियाणा के साथ दूसरे राज्यों में भी खासा लोकप्रिय है. खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार में उनकी अच्छी खासी फैन फ्लोविंग है. वे अपने स्टेज शोज को लेकर कई राज्यों का दौरा कर चुकी हैं और लोगों के दिलों में एक खास जगह बना चुकी हैं.

