मंगलवार से मौसम में फिर बदलाव होने की संभावना है। इस दौरान आंधी के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि लगातार गर्मी के बाद 26 मार्च मौसम बदलेगा। बारिश के साथ आंधी भी आएगी। बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र आने वाले दिनों में मजबूत हो सकता है। ऐसा होने से शहर में भारी मात्रा में नमी आएगी और नमी के साथ काले बादल छाएंगे।

बारिश होने से आम, लीची और गेहूं की फसल काे फायदा होगा। बीते 24 घंटे में शहर के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़त हुई है। नमी का प्रतिशत भी 24 घंटे में पांच फीसदी घटा है।

शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी की मात्रा 54 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं शुक्रवार को भागलपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *