भागलपुर से भाजपा के संभावित प्रत्याशी सैयद शाहनवाज हुसैन के टिकट कटने और भागलपुर सीट जदयू के खाते में जाने के बाद 6 दिन बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज ट्वीटर पर सामने आए। उन्होंने लगातार एक के बाद एक कर 7 ट्वीट कर पार्टी लाइन के साथ चलने की बात कही और पार्टी का आभार भी जताया। भागलपुर के लोगों के मिले साथ पर उन्होंने कहा कि वे इसे कभी नहीं भूल सकते।
Total Downloads: 189
शाहनवाज ने अपने पहले ट्वीट में लिखा कि मैं इस बार भागलपुर से उम्मीदवार नहीं हूं। एनडीए के घटक जदयू को मेरी सीट दी गई है। मैं पार्टी के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, मैं कभी भी भागलपुरवासियों के प्रेम और लगाव को नहीं भूल सकता। भागलपुर से मेरा जुड़ाव बना रहेगा। अपने तीसरे ट्वीट में उन्होंने कहा है कि मेरी पार्टी ने मुझ पर हमेशा ही भरोसा दिखाया है।

6 लोकसभा चुनावाें में मुझे टिकट मिला है। मैं इस बार उम्मीदवार नहीं हूं, लेकिन नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनाने के लिए मेरी मेहनत जारी रहेगी। शाहनवाज ने अपने चौथे ट्वीट में यह कहा कि भाजपा कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेताओं के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का मुझ पर भरोसा है। यही मेरी शक्ति है। उनके इस ट्वीट पर उनके समर्थकों ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि आपके जैसे नेता हों तो किसी पार्टी में घमासान नहीं होगा।

