लोकसभा चुनाव 2019 में भागलपुर संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन की ओर से राजद के सीटिंग एमपी बुलो मंडल और एनडीए की ओर से वर्तमान में जद यू विधायक अजय मंडल लोकसभा के प्रत्याशी बनाए गए हैं। दोनों ने अपने नोमिनेशन फार्म भी भर दिए है। शपथ पत्र के जानिए दोनों प्रत्याशियों के पास कितनी संपत्ति है।
Total Downloads: 189
बुलो बिना वाहन के, पत्नी के नाम पास लग्जरी कार
युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भागलपुर के सांसद के पास गाड़ी नहीं है लेकिन पत्नी के नाम से 28 लाख रुपये की लग्जरी गाड़ी है। नकदी में भी पत्नी आगे है। हालांकि पिछले चुनाव की तुलना में संपत्ति बढ़ी है। 2014 के चुनाव के समय बैंक बैलेंस मात्र 90 हजार रुपये था। यह बढ़कर करीब 10 लाख रुपये हो गया है।

कैश और बैंक में इतने रुपये हैं
शपथ पत्र के अनुसार सांसद के पास नकदी पिछले चुनाव की तुलना में कम है। इस बार नकदी सांसद के पास 680771 रुपये और पत्नी सह बिहपुर विधायक वर्षा रानी के पास 727714 लाख रुपये है। पुत्र आकाश कुमार के पास 32480 रुपये और पुत्री नम्रता के पास 21650 रुपये नकद होने की बात कही गयी है। बैंक खाता में सांसद का 984294 और पत्नी का 874850 रुपये जमा है। सांसद के नाम से सात लाख रुपये का,पत्नी के नाम से डेढ़ लाख रुपये और पुत्र के नाम से एक लाख का एलआईसी है। पत्नी के नाम से 2017 में 2812000 रुपये में टोयोटा फॉरच्यूनर खरीदा गया था। पिछले चुनाव में पत्नी के नाम से कोई गाड़ी नहीं थी।
इस बार शहर में जमीन बढ़ी
सांसद के पास 250 ग्राम और पत्नी के पास 510 ग्राम सोना है। पिछले चुनाव में सांसद के पास 100 ग्राम सोना था। सांसद के पास एक रायफल है। जिसकी कीमत 50475 रुपये बताया गयी है। सांसद के नाम से 10 एकड़ कृषि योग्य भूमि खरीक एवं इस्माईलपुर अंचल में है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार शहर में जमीन बढ़ी है। इस बार सांसद व पत्नी के नाम से भागलपुर शहरी क्षेत्र में 30 लाख की जमीन है।
पांच साल में 24 गुना बढ़ी अजय की नकदी
लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए प्रत्याशी और जद यू के वर्तमान विधायक अजय कुमार मंडल के पास 2015 विधानसभा चुनाव के समय घोषित की गई संपत्ति की तुलना में 2019 में बढ़ गई है। विधानसभा चुनाव के बाद मंडल ने 13 लाख रुपये में वरना हुण्डई खरीदी है। नौ लाख 60 हजार रुपये की तबेरा पहले से है।
संपत्ति, शिक्षा सहित अन्य जानकारियां दी है
पिछले चुनाव में वरना हुण्डई की जगह मंडल के पास डेढ़ लाख रुपये की महेन्द्रा जीप थी। लोकसभा चुनाव में नामांकन के समय दिये गये शपथ पत्र में जदयू प्रत्याशी ने संपत्ति, शिक्षा सहित अन्य जानकारियां दी है। 2015 के विधानसभा चुनाव के समय मंडल के पास 40 हजार रुपये नकद और एसबीआई के दो खातों में 18 हजार रुपये जमा था। वर्तमान में उनके पास नकद में 986000 रुपये और बैंक खाते में 15126 रुपये है।
कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं
विधानसभा चुनाव के दौरान अजय मंडल के पास 60 हजार रुपये का जेवर था। वर्तमान में दो लाख 80 हजार रुपये का सोना है। विधानसभा चुनाव में कुल संपत्ति 16 लाख 23 हजार रुपये थे। वर्तमान में संपत्ति 36 लाख रुपये से अधिक है। मंडल के नाम से पूर्व से भागलपुर शहर स्थित सूर्या अपार्टमेंट में 1400 वर्गफीट में एक फ्लैट है। 60 हजार रुपये प्रतिवर्ष का एलआईसी है। जिसे 2011 में 22 लाख रुपये में खरीदी गयी थी। मंडल पर बैंकों का 53 लाख 64 हजार रुपये कर्ज है। जदयू प्रत्याशी नौंवी पास हैं। उनके विरुद्ध कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है।

