नवगछिया : लोकसभा चुनाव नामांकन के अंतिम दिन एक उम्मीदवार को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मंगलवार को नामांकन के लिए भागलपुर जिले के नवगछिया के नागरह गांव निवासी राजीव कुमार सिंह समाहणालय सभागार पहुंचे। जैसे ही वह नामांकन प्रक्रिया के लिए बने हेल्पडेस्क के पास पहुंचे तो उनके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी।

हेल्प डेस्क के कर्मियों ने इसकी जानकारी सदर एसडीओ को दी। उन्हें नामांकन के लिए आरओ के चैंबर में जाने दिया गया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरओ ने उन्हें अपने कक्ष में बिठाकर रखा और उम्मीदवार की जांच के लिए उत्पाद अधीक्षक के साथ-साथ पुलिस को भी दी। वहीं नामांकन करवाने पहुंचे उम्मीदवार के शराब पीये होने की सूचना निर्वाचन आयोग से नियुक्त चुनाव ऑब्जर्वर एम शैलवेन्द्रन को भी दी गई।

चुनाव ऑब्जर्वर भी समाहरणालय पहुंचे। शाम पांच बजे सभी उम्मीदवारों के नामांकन प्रक्रिया पूरी होने पर उन्हें जांच के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच समाहरणालय सभाकक्ष ले जाया गया। जांच करने के बाद उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि राजीव ने काफी शराब पी हुई थी। ब्रेथ एनलाइजर से जांच के दौरान उनके अंदर 117.6 एमएल शराब की पुष्टि हुई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *