गया : लोकसभा संसदीय क्षेत्र के महागठबंधन के प्रत्याशी जीतनराम मांझी की बेलागंज में आयोजित चुनावी सभा में मंच टूट गया. मंच के टूट जाने के कारण जीतनराम मांझी समेत कई नेता घायल हो गये हैं.

जानकारी के मुताबिक, महागठबंधन के प्रत्याशी जीतनराम मांझी अपने लोकसभा संसदीय क्षेत्र स्थित गया जिले के बेलागंज के पड़ाव मैदान पर आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे. इस दौरान मंच पर करीब चार-पांच दर्जन नेताओं और कार्यकर्ताओं के आ जाने से मंच टूट गया. मंच टूटने के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया.

हालांकि, इससे पहले महागठबंधन में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रत्याशी जीतन राम मांझी संबोधित कर चुके थे. मालूम हो कि इस चुनावी सभा में राजद नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी लोगों को संबोधित करनेवाले थे. लेकिन, तेजस्वी यादव के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण वह यहां नहीं पहुंच सके.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *