पांच हजार का इनामी बदमाश बिहपुर थाना क्षेत्र के हरियो निवासी अजय पासवान को रविवार की सुबह बिहपुर एवं झंडापुर ओपी पुलिस ने गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक देसी कट्टाएवं दो गोली बरामद हुआ।

पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान घर में एक देसी रायफल छुपाकर रखने की बात बताई जिस पर पुलिस ने उसके घर से रायफल भी बरामद किया। देर शाम अपने कार्यलय में प्रेस वार्ता कर एसपी निधि रानी ने बताया कि गिरफ्तार अजय कई संगीन मामलों में फरार चल रहा था जिस पर इसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया था। इसपर बिहपुर थाने में हत्या की नीयत से अपहरण, ट्रक चालकों के साथ डकैती, लूट समेत आम्र्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। इसके आतंक से दियारा के किसानों में खौफथा।

भय वश किसान इसके खिलाफ शिकायत तक नहीं करते थे। वहीं इसकी गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है। किसान भी चैन की सांस ले रहे हैं। एसपी ने बताया कि आपराधिक घटना को अंजाम देने के बाद यह कोसी दियारा में अपने साथियों के साथ जा छुप जाता था। गांव में इसकी आने की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई कर गिरफ्तारी की गयी।

दो लाख 70 हजार लूट की लूट की घटना को दिया था अंजाम : बैंक में किसी कारण से पैसा जमा नहीं होने पर वापस घर जा रहे सतियारा निवासी पंचू कुमार एवं चंदन कुमार से पिछले वर्ष 2.70 लाख रुपये हथियार का भय दिखाकर एवं मारपीट कर अजय ने अपने अन्य साथियों के साथ एनएच-31 पर | मड़वा के पास लूट लिया था। इसमें पीड़ित द्वारा पप्पू पासवान, अमित मंडल, भोला मंडल, मुन्ना मंडल समेत नौ बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज | कराई गई थी। इस मामले के सात आरोपी | को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

इस लूट में अमित मंडल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। पीड़ित के घर के समीप ही अमित का घर है जिस कारण अपने साथियों को पूरी जानकारी देते हुए इन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम | दिया था। वहीं पिछले वर्ष ही हत्या की नीयत से शंभु शर्मा का अपहरण कर लिया गया था। बिहपुर-तेतरी 14 नंबर सड़क पर कढू के समीप ट्रक चालकों के साथ अजय ने अपने साथियों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावे इसपर आर्क्स एक्ट का भी मामला दर्ज है। । मालूम हो कि पूर्व में हरियो में बदमाशों की | तूती बोलती थी जिसमें कई बदमाशों की | मौत वर्चस्व की लड़ाई में हो चुकी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *