भागलपुर : मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के गुड़हट्टा चौक के पास सिकंदरपुर मोहल्ले में राम जानकी ठाकुरबाड़ी के सामने इंद्रदेव शर्मा के 15 वर्षीय बेटे रोशन शर्मा ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. रोशन सिकंदरपुर में ही इंडियन पब्लिक स्कूल के दसवीं का छात्र था. उसने इसी साल दसवीं की परीक्षा दी थी. रोशन पिछले दो दिनों से डिप्रेशन में था और उसने एकतरफा प्यार में अपनी जान दे दी. घटना की जानकारी पाकर पहुंची मोजाहिदपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
Total Downloads: 116
पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे रोशन के परिजनों ने बताया कि उसके पिता इंद्रदेव शर्मा शाह मार्केट में कबाड़ी की दुकान चलाते हैं. वहीं उसका भाई तन्मय शर्मा सीसीटीवी इंस्टॉलेशन का काम करता है. सुबह के वक्त जब रोशन के पिता इंद्रदेव शर्मा और मां रेखा देवी टहलने जाने लगे तो रोशन का कमरा भीतर से बंद पाया.
काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब रोशन ने दरवाजा नहीं खोला, तो उन्होंने कमरे की खिड़की से झांकने पर देखा कि रोशन कमरे के भीतर पंखे में सीसीटीवी में लगाने वाले तार के फंदे से लटका हुआ है. इसके बाद उन्होंने फौरन इस बात की जानकारी मोजाहिदपुर पुलिस को दी.

पूछे जाने पर उसने एक लड़की से प्रेम करने की बात कही थी. कुछ लोगों का कहना था कि रोशन सिकंदरपुर में ही किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहने वाली एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था. लोगों ने बताया कि रोशन की मौत की खबर मिलने पर उक्त लड़की भी अपने परिवार के साथ किराये के कमरे को छोड़कर कहीं चली गयी

