नवगछिया: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है  चुनाव में मतदाता भयमुक्त वातावरण में मतदान करें इस पर विशेष प्रशासन की नजर बनी हुई है चुनाव में किसी भी तरह मतदाताओं को डराया धमकाया ना जा सके इसको लेकर ऐसे असामाजिक तत्वों को प्रशासन उस पर कड़ी नजर रख रही है

मतदाता भयमुक्त वातावरण में मतदान करें इसको लेकर प्रशासन अस्तर से ऐसे असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है  डराने धमकाने वाले पर प्रशासन की नजर है सेक्टर के पदाधिकारी हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं मतदाताओं के बीच जाकर उससे बातचीत कर जानकारी ली जा रही है उन्होंने कहा कि कमजोर वर्ग के मतदाताओं को कई दबंग डराए धमकाय इसको लेकर अनुमंडल प्रशासन दोनों विधानसभा क्षेत्र में कमजोर वर्ग के मतदाताओं को चिन्हित कर लिया है

File Photo

एसडीओ ने कहा है कि किसी भी कीमत पर इस बार मतदान के दौरान अपराधियों की नहीं चलेगी सुरक्षा को लेकर हर बूथ पर पुलिस और जरूरत के अनुसार पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की जाएगी मतदान में बाधा पहुंचाने वाले को जेल की हवा खानी पड़ेगी प्रशासन इसके लिए पूरी तरह से मुस्तैद है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *