आनंद विहार से भागलपुर आ रही डॉ विक्रमशिला एक्सप्रेस मंगलवार को उस वक्त बाल बाल बच गई जब तेज हवा के साथ भागलपुर में बारिश और ओलावृष्टि हुई । विक्रमशिला एक्सप्रेस नाथनगर से खुलकर भागलपुर स्टेशन पहुंचने ही वाली थी ।
Total Downloads: 116
टीएनबी कॉलेज के सामने एक तार का पेड़ तेज हवा में अचानक रेलवे ट्रैक की तरफ गिर गया और विद्युतीकरण के तार पर अटका रहा । हालांकि ट्रेन के ड्राइवर ने भारी सूझ बुझ के साथ काम लिया ।

दूर से ही इस स्थिति को देखकर ट्रेन को नियंत्रित कर लिया । इसके बाद लगभग 1 घंटे तक ट्रेन वही रुकी रही। आरपीएफ एवं रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे बताया गया कि तार के पेड़ को काट कर हटाया जाएगा इसके बाद ही ट्रेन को वहां से आगे बढ़ाया जा सकता है।

