नवगछिया थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में सुमित मंडल की पत्नी निशु देवी (25 वर्ष) की दहेज के लिए ससुराल वालों ने गला घोंट कर हत्या कर दी. घटना बुधवार की सुबह की है. महिला की हत्या के बाद घर के सारे सदस्य फरार हो गये. पड़ोस के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और मृतक के मायके वालों को दी. उसके मायके रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के तीनटेंगा दियारा के महाराज मंडल टोले से पिता कैलाश मंडल परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सिमरा पहुंचे. पड़ोसी ने मायके वालों और पुलिस को दी सूचना: मृतका के पिता ने बताया कि 12 बजे दिन में सिमरा के कुछ लोगों ने फोन पर बताया कि आपके दामाद और उसके घरवालों ने मिलकर आपकी पुत्री की हत्या कर दी है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जब हमलोग यहाँ आये तो बेटी की लाश पड़ी थी और घर के सभी सदस्य फरार थे. इधर मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने पूछताछ और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया. मृतका के गले में रस्सी का निशान स्पष्ट दिख रहा था. महिला के पिता कैलाश मंडल ने नवगछिया थाने में मृतका के पति सुमित मंडल, ससुर विजय मंडल, सास कारी देवी के अलावा ब्रजेश मंडल, अवधेश मंडल और गुलटू मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है, कैलाश ने बताया कि हमने अपनी बेटी निशु की शादी पांच वर्ष पूर्व धूमधाम से की थी.

शादी के दो-तीन वर्ष तक तो सबकुछ ठीक-ठाक चला. उसके बाद ये लोग दो लाख रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे. कई बार हमलोगों ने सिमरा आकर ससुराल वालों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन इन लोगों के बर्ताव में कोई परिवर्तन नहीं आया. अंततः इन लोगों ने मेरी बेटी को मार ही डाला. कैलाश मंडल ने कहा कि मेरी बेटी गर्भवती थी और उसे एक डेढ़ साल की बेटी भी है. मेरी मासूम नतनी को लेकर भी आरोपित फरार हो गये हैं. कहीं उसके साथ भी कुछ कर न दे नवगछिया के थानाध्यक्ष लालबहादुर ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet