नवगछिया : पांच जिलों की सीमा से सटे गंगा-कोसी के बीच स्थित नवगछिया में शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर पदाधिकारियों द्वारा लगातार बैठकों का दौर जारी है।

लोकसभा चुनाव की तैयारी नवगछिया पुलिस जिला में अंतिम चरण में है। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो इसको लेकर पुलिस स्तर से हुई तैयारी को जानकारी लेने सोमवार को भगालपुर के जोनल आईजी विनोद कुमार, नवगछिया पहुंचे।

नवगछिया एसपी कार्यालय में उन्होंने एसपी निधि रानी, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती से नवगछिया पुलिस जिला में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर की गई तैयारी की जानकारी ली। समीक्षा के बाद उन्होंने एसपी को कई आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि जोनल आईजी कई तरह की जानकारी दी गयी। मौके पर उन्होंने फोर्स की तैनाती की जानकारी ली।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *