नवगछिया ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के भविष्य और उच्च शिक्षा के लाभ को देखते हुए राज्य सरकार ने बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय नवगछिया को स्नातक विज्ञान संकाय व कला संकाय के कुल 20 विषयों में प्रतिष्ठा स्तर तक सत्र 2019-20 से स्थायी संबंधन की स्वीकृति दी है। इस संबंध में सरकार के उपसचिव ने टीएमबीयू के कुलसचिव को स्थायी संबंधन प्रदान करने की – सहमति के संबंध में पत्र भेजा है।

महाविद्यालय के सचिव डॉ. मृत्युंजय | सिंह गंगा ने बताया कि संबंधन प्राप्त विषयों में कला संकाय अंतर्गत अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, ग्रामीण अर्थशास्त्र, श्रम व समाज कल्याण, समाजशास्त्र, गणित, भूगोल, प्राचीन भारतीय इतिहास व संस्कृति, गृह विज्ञान, मैथिली, संस्कृत, पर्शियन, संगीत एवं गांधी विचारधारा सहित 15 विषयों और विज्ञान संकाय अंतर्गत भौतिकी, रसायन शास्त्र, जंतु विज्ञान, वनस्पति शास्त्र एवं गणित सहित पांच विषय कुल 20 विषय शामिल हैं।

महाविद्यालय को उपरोक्त 20 विषयों में स्थाई संबंधन प्रदान करने के लिए महाविद्यालय के संस्थापक सचिव संतोष कुमार सर्राफ व गोपाल प्रसाद सर्राफ, प्रधानाचार्य मोहम्मद नईम उद्दीन, बर्सर डॉ अनिल मंडल, शिक्षक संघ के अध्यक्ष – अनिल यादव, सचिव रामानंद सिंह, लेखापाल विनोदानंद मंडल, प्रधान लिपिक अशोक कुमार सिंह, सहित शिक्षक राज किशोर सिंह, राम लखन यादव, मणि श्याम झा, तरुण कुमार सिन्हा, अनिल कुमार शर्मा, दिनकर आचार्या, अवधेश कुमार वैद्य सहित सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *