नवगछिया : अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में अनुमंडल के सभी थानों के थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी शामिल हए। मौके पर थानों में लंबित चल रहे जमीन विवाद के मामलों की समीक्षा की गई।
Total Downloads: 116
इस दौरान एसडीओ ने सीओ व थानाध्यक्षों को जमीन संबंधित मामले का अविलंब निष्पादन करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान पाया गया कि गोपालपुर व परबत्ता थाने में सर्वाधिक मामले लंबित है। नवगछिया, गोपालपुर, सीओ, परबत्ता व गोपालपुर थाना अध्यक्ष को अविलंब लंबित मामलों का निष्पादन करने के निर्देश दिया।

मौके पर एसडीओ ने कहा कि जिस थाना को अपनी जमीन नहीं है। उक्त थाना के थाना अध्यक्ष जमीन के लिए स्थल का चिह्नित करेंगे। थाना के लिए स्थल चिह्नत कर अंचल अधिकारी के पास अपना प्रस्ताव समर्पित करेंगे।

