विहपुर : प्रखंड के कायस्थ टोला, बिहपुर स्थित रवि मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को विशेष प्रार्थना | सभा कर भागलपुर एसिड अटैक पीड़ित छात्रा की सलामती के लिए प्रार्थना की। साथ ही इस जघन्य घटना के दोषी को कठोर सजा देने की मांग सरकार व पुलिस प्रशासन से की। प्राचार्य भोलादत्त झा ने कहा कि ऐसी घटना मानवता को न सिर्फ शर्मसार बल्कि कलंकित करती है।

वहीं बीते नौ मार्च को स्कूल हुए प्रदर्शनी का शुक्रवार को परिणाम घोषित किया गया। जिसमें ट्रेन इन वैली के लिए रोहित कुमार को प्रथम व पवन चक्की के लिए अनुकल्प, इलेक्ट्रिक लैंप के लिए एहतेशाम एवं ह्यउस इन गार्डन माडल के लिए आदित्य कुमार को दूसरा स्थान मिला। । बताया गया कि इस विज्ञान वहस्तकला प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों ने खुद से बनाए मॉडल के साथ शामिल हुए थे।

स्कूली बच्चों ने प्रदर्शनी में अपने वैज्ञानिक व रचनात्मक सोच के साथ बनाए माडल के द्वारा अपने बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। स्कूल के प्राचार्य भोलादत्त झा ने बताया कि प्रदर्शनी में वर्ग सात से पांच तक के कुल 24 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। प्राचार्य ने स्वयं प्रदर्शनी में बच्चों से उनके बनाए मॉडल के बारे में जानकारी ली थी। सबसे अच्छी बात प्रदर्शनी में यह सामने आई थी कि बच्चों ने अपने बनाए मॉडल के लिए घरेलू सामग्री का उपयोग किया था। इस मौके पर शिक्षक अभीजित दत्त झा, शंकर झा, राकेश कपूर, सुदर्शन मिश्रा, मुकेश मिश्रा, अभय कुमार, रूही, कल्याणी, लता, डॉली, लवली व पूजा आदि उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *