नवगछिया : एनएच 31 पर सड़क हादसे का दौर थमने के नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को नवगछिया से आधार कार्ड में नाम सुधार कराकर पुत्र के साथ बाइक से घर लौट रहे वृद्ध दंपति को बिहपुर के तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने खरोक चौक के समीप सामने से जोरदार धक्का मार दिया।
Total Downloads: 386
नवगछिया से आधार कार्ड में सुधार करा लौट रहे थे इस दुर्घटना में दंपति व उनके पुत्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर बेहोश होकर गिर गए। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने तीनों को जुगाड़ गाड़ी से इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने ट्रक के चालक और खलासी को खदेड़ कर पकड़ा, भेजे गए जेल

घायलों की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के पीपरपती निवासी शकुर आलम (70) उनकी पत्नी अनवरी खातून (65) व पुत्र मजहर आलम (35) के रूप में हुई। बताया जाता है कि दंपति हज पर जाने वाले थे। जिसके लिए वह वीजा बनाने की तैनारी शुरू कर दी थी। इसी को । लेकर आधार कार्ड में नाम सुधरवाने के लिए नवगछिया गए थे। पुलिस ने चालक व खलासी को गिरफ्तार कर ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

