लंबे समय से हिम मानव की मौजूदगी को लकेर तरह-तरह के कयाश लगाए जाते रहे हैं। कई बार लोगों द्वारा दूनियाभर में हिम मानव ‘येती’ को देखे जाने की घटनाएं सामने आती रही है।
ये मान्यता सदियों से चली आ रही है कि हिम मानव हिमालय में बनी गुफाओं में आज भी रहते हैं, हालांकि आभी तक इसकी मौजूदगी को लेकर कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया था।
पहली बार भारतीय सेना ने हिम मानव ‘येती’ की मौजूदगी को लकेर बड़ा दावा किया है।

भारतीय सेना ने पहली बार हिम मानव की मौजूदगी को लेकर सबूत पेश किया है। दरअसल, सेना को हिमालय में हिम मानव ‘येती’ के पैरों निशान मिले हैं, जिसे उन्होंने ट्वीटर पर शेयर किया है। तस्वीरों में बर्फ पर पैरों के बड़े-बड़े निशान दिखाई दे रहे हैं।
माना जा रहा है कि ये निशान हिम मानव ‘येती’ के पैरों के ही हैं। भारतीय सेना ने कुल तीन तस्वीरें शेयर की है।

सेना ने ट्वीट में कहा, ‘ पहली बार भारतीय सेना माउटाइरिंग एक्सपेडिशन टीम ने 09 अप्रैल, 2019 को मकालू बेस कैंप के करीब 32×15 इंच वाले ‘यति’ के रहस्यमयी पैरों के निशान देखे हैं। इस मायावी हिममानव को इससे पहले केवल मकालू-बरुन नेशनल पार्क में ही देखा गया है।
बता दें कि हिम मानव येती हिमालय में रहने वाला सबसे रहस्यमयी प्राणी है। येती को ज्यादतार नेपाल और तिब्बत के हिमालय क्षेत्र में देखे जाने की घटना सामने आती रही है, हालांकि इन दावों को लेकर वैज्ञानिक एकमत नहीं हैं।


