दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को नई दिल्ली के मोती नगर इलाके में रोड शो के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब वे नई दिल्ली सीट से उतरे प्रत्याशी ब्रजेश गोयल के पक्ष में रोड शोड शो कर रहे थे। थप्पड़ मारनेवाले शख्स को फिलहाल हिरासत में ले लिया गया है।
Total Downloads: 107
खबरों के मुताबिक, केजरीवाल को थप्पड़ मारनेवाले आरोपी शख्स का नाम सुरेश है और वह कैलाश पार्क का रहनेवाला है। पुलिस उसे पकड़कर मोती नगर ले गई है।

यह देखा जा सकता है कि एक शख्स लाल रंग की शर्ट पहने हुए है और खुली जीप के ऊपर चढ़कर केजरीवारल को थप्पड़ मार रहा है। हालांकि, उसके बाद फौरान उस आरोपी हमलावर शख्स को बाहर खींच लिया गया। ऐसा पहली बार नहीं है जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला किया गया हो।
गौरतलब है कि इससे कुछ महीने पहले उनके ऊपर दिल्ली सचिवालय में मिर्च पावडर फेंके जाने की खबर भी सामने आई थी। पिछली बार विधानसभा चुनाव के दौरान भी एक शख्स ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था।

