शनिवार को बिहपुर थाना व झंडापुर ओपी परिसर में सीओ रतन लाल की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। इसमें जमीन विवाद से जुड़े विभिन्न गांवों के दर्जनों मामलों का निपटारा व सुनवाई की गयी।वहीं कई मामलों के दूसरे पक्ष को भी अगली सुनवाई में सम्पूर्ण कागजात के साथ आने को निर्देशित किया।

प्रखंड के हरिओ से करीब 50-60 महिला व पुरुष सामूहिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन लेकर जनता दरबार में पहुंचे। उनलोगों ने बताया की उन्हें रस्ता पर चलने से रोका जाता है तथा रास्ते की जमीनको निज बता कर रंगदारी में एक लाख रुपये मांगा जाता है। आवेदन में ग्रामीणों ने कोको पासवान समेत आठ लोगों को आरोपी बनाते हुये बताया है की इनलोगों ने जबरन सरकारी चौपाल का अतिक्रमण कर रखा है। वहीं सारे आरोपों को कोको पासवान ने जनता दरबार में निराधार बताया।

साथ ही दोनों पक्ष ने लिखित बांड भरा की उक्त सड़क पर किसी को आने-जाने से नही रोकेंगे साथ ही जो मामला कोर्ट में हैं उसका फैसला आने तक स्थल की स्थिति यथावत रहेगी। वहीं एक अन्य मामले में रितु चौधरी जयरामपुर ने अपने पड़ोसी पर मकान बनाने से रोकने का आरोप लगाया। जिसपर सीओ ने दूसरे पक्ष को अगले सुनवाई में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। उधर झंडापुर ओपी में दो पुराने मामले पर सुनवाई हुई। जनता दरबार में बिहपुर थानाध्यक्ष व झंडापुर ओपी प्रभारी भी उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *