तपिश का सामना कर रहे भागलपुरवासियों के लिए बुरी खबर है। अगले चार दिनों तक उन्हें गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान पांच से छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ हवा चल सकती है।

सबौर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी गर्मी और अधिक बढ़ेगी। हाल-फिलहाल बारिश की भी संभावना नहीं है। 11 मई तक तापमान 40 से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मंगलवार को अधिकतम 40 व न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। उधर, मंगलवार को तपिश से लोग दिनभर परेशान दिखे। बाजार में सत्तू, नारियल पानी व आम के शर्बत की दुकानों में लोगों की भीड़ देखी गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *