नवगछिया के स्टेशन रोड की कई दुकानों को बुधवार की देर रात बिना नोटिस के जेसीबी द्वारा तोड़े जाने के बाद आक्रोशित दुकानदारों ने गुरुवार को सुबह से छह घंटे सड़क जाम कर रेलवे के पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

दुकानदारों का आक्रोश इस बात को लेकर था कि बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी दुकानों के आगे लगे शेड इत्यादि को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया जबकि मामला नाला सफाई का था। इससे शेड का कोई लेना-देना नहीं था। नाला सफाई के लिए पाट उठाया जा रहा था। इसी बीच बीती रात अचानक सभी दुकानों के आगे बने शेड को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया जिससे उनकी दुकानदारी को काफी नुकसान पहुंचा है। दुकानदारों ने कहा कि देर रात जब सभी सो रहे थे तो जेसीबी लगाकर तोड़ना शुरू कर दिया गया। तोड़फोड़ रोकने आये दुकानदारों ने जब रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी धक्का दिया गया जिसमें कई लोग घायल हो गए।

लटकता रहा बिजली का तार, हो सकती थी बड़ी घटना

तोड़फोड़ के पूर्व बिजली विभाग से बिजली भी नहीं कटवाई गयी जिससे बिजली का तार सड़क पर बीचोंबीच लटकता रहा जिसमें करंट था। अल सुबह अखबार लेकर आई सभी गाड़ियां बिजली करंट से बाल-बाल बची।

इसके विरोध में नवगछिया स्टेशन रोड के आक्रोशित दुकानदारों ने गुरुवार सुबह से स्टेशन रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया। जाम लगभग छह घंटे रहा। इस वजह से सुबह से ही इस रास्ते से स्कूली बच्चों और उनके वाहन तथा रेलयात्रियों का बाजार की तरफ आना-जाना पूरी तरह से बाधित हो गया। जाम स्थल से सभी वाहनों को वापस लौटना पड़ा। मौके पर घंटों कोई प्रशासनिक पदाधिकारी भी नहीं पहुंचे।

दुकानदारों ने आरोप लगाया कि सहायक रेल अभियंता (एईएन) बिहपुर द्वारा 23 लाख 60 हजार में वैशाली होटल के पीछे की जमीन बंदोबस्ती की गई थी और आश्वासन दिया गया था कि स्टेशन रोड से सब्जी मंडी वहां शिफ्ट कर दी जाएगी जो आज तक शिफ्ट नहीं हुआ।

सहायक रेल अभियंता पर कार्रवाई करने की मांग

जाम की सूचना पर रेलवे के बिहपुर आईओडब्लू (कनीय अभियंता), सीओ, आरपीएफ, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी सहित पार्षद पहुंचे और दुकानदारों से बातचीत की। दुकानदारों ने कहा कि एईएन की मिलीभगत से बट्टी वसूली करनेवालों ने रात में जेसीबी से तोड़ा है। रात में चुपचाप दुकान तोड़ने के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए। दुकानदारों ने एईएन पर भी कारवाई की मांग के साथ डीएम, डीआरएम, नवगछिया एसडीओ, रेल एसपी, एसपी नवगछिया को आवेदन दिया है। वहीं एईएन ने कहा कि तोड़फोड़ की घटना की जानकारी मुझे नहीं थी। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी संजीव सुमन, पार्षद मुन्ना भगत, मनीष सिंह उपस्थित थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet