नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के निज टोला साहू परबत्ता निवासी श्रीनिवास झा के पुत्र गोपाल झा (25) की बदमाशों ने चाकू से गोदकर एवं तेज धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी एवं समीप के भिंडी लगे खेत में फेंक दिया। घटना शनिवार देर रात की है। थाना क्षेत्र के ही जपतेली गांव से तेजो राय के यहां होने वाली शादी को लेकर मंडप पूजन करा कर गोपाल झा वापस घर लौट रहे थे। गांव से करीब आधा किलोमीटर पहले चाय टीला के इमली पेड़ के समीप बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। लोगों द्वारा दी गयी जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात में ही थाना पहुंची किन्तु चेहरे एवं सिर पर कई बार धारदार हथियार से किये गये प्रहार से शव को पड़ोसी गांव के लोग भी नहीं पहचान पाये। रविवार की सुबह करीब नौ बजे शव की पहचान परिजनों ने की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा।

वहीं थानाध्यक्ष नवनीश कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिये जाने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। जिसके साथबाइक पर यवक आ रहा था। उससे भी पूछताछ किया जाएगी। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गयी है।

बाइक सवार पंडित को घर पहुंचने आया था : जपतेली में पूजन कराने में अधिक रात हो जाने पर जिसके यहां पूजन करा रहा था उसी घर का एक व्यक्ति बाइक से उसे घर पहुंचाने आ रहा था। घटनास्थल के समीप आने पर बाइक सवार को युवक लौटा दिया। बोला हम पैदल ही घर चले जाएंगे। वहीं बदमाशों द्वारा गंभीर रूप से घायल कर भिंडी लगे खेत में फेंक दिया।

पास में हो रही शादी समारोह को लेकर भोज हो रहा था। कुछ लोग पत्तल फेंकने सड़क किनारे पहुंचा तो खेत में एक घायल को तड़पते देखा, जिस पर पुलिस को लोगों ने सचना दी। पलिस के आने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। युवक के चेहरे एवं सिर पर बदमाशों ने कई जगह धारदार हथियार से गोद डाला था। सिर कटा हुआ था। दोनों आंख, मुंह, होंठ समेत कई अन्य जगहों पर हथियार से गोदा हुआ था। शव की पहचान पैर के कटे अंगुली से की गई।

हत्या के कारणों का नहीं चल पा रहा पता: हत्या के कारणों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। हालांकि बाइक पर पहुंचाने वाले व्यक्ति को लोग शक की निगाह से देख रहे हैं। मृतक के चाचा नवीन कुमार झा ने बताया की गोपाल माता-पिता का इकलौता कमाने वाला संतान था। उसकी शादी नहीं हुई थी पंडित का कार्य कर घर चला रहा था। इनके पिता भी पंडित हैं। बताया कि माता-पिता बांका जिले के राजपुर गांव संबंधी के यहां शादी में गये थे जो रविवार शाम वापस घर लौटे। एसडीओपी प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस कई बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *