Bhagalpur DIGBhagalpur DIG

नवगछिया में दो दिनों में हत्या की तीन-तीन घटनाओं और पुलिस जिले में हाल के दिनों में बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं को लेकर सोमवार को डीआईजी विकास वैभव नवगछिया पहुंचे। एसपी कार्यलय में पुलिस की कार्यशैली को लेकर एसडीओपी प्रवेन्द्र भारती एवं हेड क्वार्टर डीएसपी असरार अहमद के साथ समीक्षा बैठक की।

डीआईजी ने नवगछिया में बढ़ रहे अपराध पर लगाम लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने दिनदहाड़े हो रही हत्याओं को लेकर थानाध्यक्षों को अल्टीमेटम दिया और 72 घंटे के अंदर बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

Bhagalpur DIG

पुजारी हत्याकांड को लेकर टास्क फोर्स गठित

डीआईजी ने परबत्ता मे पुजारी गोपाल झा की हत्या की जानकारी ली और टास्क फोर्स गठित कर मामले का उद्भेदन करने का निर्देश दिया। टास्क फोर्स में एसडीओपी परवेंद्र भारती एवं हेड क्वार्टर डीएसपी असरार अहमद को शामिल किया गया है। डीआईजी ने पिछले दिनों महदत्तपुर के पास फाइनेंस कर्मी के साथ लूटपाट करने एवं गोली मार कर घायल करने के मामले की समीक्षा की। सभी मामलों का मॉनिटरिंग खुद डीआईजी कर रहे हैं। डीआईजी ने कहा कि एनएच 31 पर नियमित गश्ती करवाने का निर्देश दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *