नवगछिया : नार्थ बिहार क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में नवगछिया क्रिकेट लीग मे आज टाइगर क्रिकेट एलेवन एवं सुपर क्रिकेट एकादश बीच मैच हुआ। आज के मैच का उद्घाटन ताइक्वांडो संघ के महासचिव सह एनबीसीए के निदेशक घनश्याम प्रसाद ने बल्लेबाजी कर के किया।
Total Downloads: 385
इस अवसर पर ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स अम्पायर आरके राजू, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे। पहले खेलते हुए सुपर क्रिकेट एकादश ने 20 ओवर में 160 रन बनाया। राकेश ने शानदार 54 रन, अमित ने 24 रन, अंशु ने 25 रन का योगदान दिया।

जवाब में टाइगर क्रिकेट एलेवन 117 रन ही बना पाई। अनुराग ने 20 रन, अवनीश ने 16 रन दीपक ने 25 रन का योगदान दिया। प्रमोद ने 3 विकेट एवं अवनीश शिकारी ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। सुपर एकादश ने 43 रन से मैच को जीत लिया। मैन आँफ द मैच राकेश कुमार को घोषित किया गया।
