नवगछिया : नार्थ बिहार क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में नवगछिया क्रिकेट लीग के आज के मैच में टाइगर क्रिकेट एलेवन एवं लायन क्रिकेट एलेवन के बीच मैच हुआ। लायन क्रिकेट एलेवन पहले खेलते हुए 154 रन बनाया। राहुल ने 39 रन धीरू ने 23 रन अंकित ने 27 रन का योगदान दिया।

जबाव में टाइगर क्रिकेट एलेवन ने 3 विकेट खोकर 155 रन बना कर मैच को जीत लिया। विशाल ने 23 रन निखिल रंजन 72 रन अनुराग ने 16 रन का योगदान दिया। टाइगर क्रिकेट एलेवन ने 7 विकेट से मैच को जीता। मैच के अम्पायर अमित कुमार एवं आशुतोष कुमार थे। मैन आँफ द मैच निखिल रंजन को घोषित किया गया।

इस अवसर पर एनबीसीए के निदेशक घनश्याम प्रसाद, ताइक्वांडो संघ के जेम्स, आयोजन कमिटी के आर के राजू दीपक गुप्ता, सोनू कुमार, राज कमल, रमण सिंह आदि उपस्थित थे। दिनांक 19/5/19 रविवार को फाइनल मैच सुपर क्रिकेट एकादश एवं लायन क्रिकेट एलेवन के बीच खेला जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *