प्रखंड के मनोहरपुर गांव में गुरुवार को पोलो सिंह का 25 वर्षीय पुत्र डब्लू सिंह मकई सुखाने छत पर बोरा रखने के दौरान गिरकर पर बेहोश हो गये। परिजन ने तुरंत इलाज के लिए निजी क्लीनिक मधुरापुर बाजार लाया जहां डॉक्टर ने बेहोश युवक को मृत घोषित कर दिया।

‘ छत पर बोरा रखने के दौरान गिरकर पर बेहोश हो गया.
‘ अस्पताल ले जाते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया .

वहां से परिजन ने फिर उसे गांव लाया जहां एक बार हिचकी होने पर गांव में कोहराम मच गया। फिर ग्रामीणों ने डॉक्टर के क्लीनिक लाया और बगल के बजरंगबली स्थान में परिजन ईश्वर से दुआ प्रार्थना कर बेटा के जीवित होने की कामना करने लगे लेकिन डॉक्टर ने फिर मृत घोषित कर दिया।

डब्लू की शादी छह मई 2019 को पूर्णिया जिला के बड़हरा थाना क्षेत्र के डबरा में काफी धूमधाम से हुई थी। हादसे के बाद पत्नी व माता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव का माहौल गमगीन हो गया। डब्लू के ससुराल में सूचना देने पर साला के ससुराल से आने के बाद देर शाम बलहा गंगा घाट में दाह संस्कार किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *