सबौर : लैलख में शुक्रवार की रात पांचवी कक्षा के छात्र अमन की हत्या के बाद समर्थकों का आक्रोश बढ़ गया। हत्या में 23 को नामजद आरोपित बनाया गया है। शनिवार को हत्या के विरोध में सैकड़ों की संख्या में पुरुष-महिलाओं ने बवाल काटा। रेलवे और स्टेशन को भी निशाना बनाया। लैलख स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी को निशाना बनाया और इंजन पर पथराव कर खिड़की के शीशे तोड़ दिए। पथराव में ट्रेन का चालक सुधाकर कुमार को चोट आई। वहीं, सहायक चालक डीके दिनकर और गार्ड चंद्र कुमार बाल-बाल बच गए। इसके बाद समर्थकों ने शव को सड़कर पर रखकर पुलिस प्रशासन के विरोध में दो घंटे तक नारेबाजी की। आक्रोशित मुआवजे और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस बीच मामले को शांत कराने पहुंची पुलिस को भी आक्रोशितों को खदेड़ दिया। शनिवार को दोपहर तीन बजे अमन के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन घर ला रहे थे। शव को लैलख स्टेशन के पास रखा गया। इसके बाद लोग लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंचे। लोगों ने पहुंचने के बाद ही बवाल करना शुरू कर दिया।

वज्र वाहन के साथ मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची

मामला बढ़ता देख वज्र वाहन के साथ कई थानों की पुलिस पहुंची। घोघा, लोदीपुर, जीरोमाइल, जगदीशपुर, सबौर थानों की पुलिस डीएसपी के नेतृत्व में लोगों को समझाने का प्रयास किया। पर, आक्रोशित समझने को तैयार नहीं थे और ग्रामीण हंगामा करते रहे। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से सबौर सीओ विक्रम भास्कर ने सरकारी सहयोग का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग मानें। गांव के सड़क पर रखा शव को उठाया गया और घोघा नदी में दाह संस्कार हुआ।

25 से 30 लोगों ने घर में घुस छात्र को मारी गोली

मृतक के पिता मंटू निशाद ने घटना के बारे में फर्द बयान दिया है। जिसमें लाठी डंडा और अवैध हथियार के साथ 25 से 30 लोग समूह बनाकर घर में घुसकर मारपीट और गोली चलाकर हत्या करने की बात कही है। मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप यादव सहित रोहित यादव, डब्लू यादव, रंजीत, बब्लू, सूजीत, अवधेश, सोनू, पिंकु, घुघसा, सुनील, अभिषेक,राजीव, रतन, उपेंद्र, अभय, राजेश, मिथिलेश, राजेश, सैनिक, मिथलेश, संतोष, गौतम सहित 23 लोगों को नामजद किया गया है। हालांकि सबौर थाना में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। लेकिन पीड़ित पक्ष ने मायागंज में फर्द बयान दिया है।

गांव में आक्रोश, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

घटना के बाद गांव दो खेमा में बंट गया है। गांव में आक्रोश है। वहीं, हत्या के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। घर और आसपास के लोग भी गमगीन हैं।

कुख्यात जुगवा मंडल का है रिश्तेदार

मृतक कुख्यात जुगवा मंडल का रिश्तेदार है। इसको लेकर भी कई अटकलें लगाई जा रही है कि जुगवा इसका बदला ले सकता है। लेकिन पीड़ित परिवार से जुगवा मंडल का रिश्ता बेहतर नहीं है। पहले से भी पूर्व मुखिया जालो देवी और वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप यादव के बीच आपसी मनमुटाव चल रहा है।

गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने की मांग

मृतक का चाचा पंचायत समिति सदस्य सुनिल कुमार कहते हैं कि यदि आरोपितों की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो फिर कोई बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। इसकी हमें पुरी आशंका दिख रही है।

घटना में नामजद प्रदीप यादव सहित अन्य संलिप्त आरोपितों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। इसके लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

एसके चौहान, थानाध्यक्ष

लैलख स्टेशन पर पहुंचे उपद्रवी मालगाड़ी पर पथराव, इंजन का शीशा तोड़ा, ड्राइवर और गार्ड को लगी चोट

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *