भागलपुर. दानापुर स्टेशन पर आरआरआई के कमिशनिंग के कारण पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। कई ट्रेनों के समय में बदलाव हुए हैं। कुछ के रूट बदले हैं। 28 मई से 19 जून तक यह काम चलेगा। इस कारण नौ जून से 19 जून तक 11 दिन दानापुर साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस को दोनों ओर से कैंसिल कर दिया गया है।
सियालदह वाराणसी अपर इंडिया एक्सप्रेस 7 से आठ जून, 10 से 12 जून, 14 से 15 जून, 17 व 18 जून को कैंसिल रहेगी। वाराणसी से खुलने वाली यह ट्रेन 10 से 11 जून, 13 जून, 14 से 15, 17 से 18, 20 व 21 जून को कैंसिल रहेगी। सियालदह-आनंद विहार एक्सप्रेस को छह जून, नौ जून, 13 जून व 16 जून को कैंसिल कर दिया है। आनंद विहार-सियालदह एक्सप्रेस आठ जून, 11 जून , 15 जून व 18 जून को नहीं चलेगी।

पटना तक ही चलेगी भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी
भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी नौ जून से 19 जून तक 11 दिनों के लिए पटना से ही खुलेगी और पटना तक ही आएगी। नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस 11, 15 व 18 जून को पुराने रूट के बदले पंडित दीनदयाल उपाध्याय, गया, प्रधानखुंटा के रास्ते चलेगी। भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस 10,13 व 17 जून को नियमित रूट के बदले पटना, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होकर चलेगी। सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस का भी रूट वही होगा।

ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस 7 जून से 17 जून तक नियमित रूट के बदले किउल गया डेहरी ऑनसोन व पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होकर चलेगी। गोहाटी से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक जाने वाली ट्रेन 11 जून से 18 जून तक, मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस 11, 15 व 18 जून को, भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस 13 जून को, मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 14 जून को तथा भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल दादर एक्सप्रेस 9, 11, 13, 16 व 18 जून को नियमित रूट के बदले किउल, गया, डेहरी ऑन सोन होकर चलेगी।

इन मुख्य पांच ट्रेनों का बदलेगा रूट
14056 दिल्ली डिबूगढ़ एक्सप्रेस 8 जून से 18 जून तक, 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन 9, 13 व 16 जून को 13424 अजमेर-भागलपुर 8 व 15 जून को 13430 नई दिल्ली-मालदा टाउन 8 जून व 15 जून को तथा 12336 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से भागलपुर आने वाली ट्रेन 9,11, 13,16 व 18 जून को नियमित रूट के बदले पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन, गया, किउल के रास्ते चलेगी।

इन गाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव
27 मई से सात जून तक दिल्ली से खुलने वाली दिल्ली-डिब्रूगढ़ ब्रह्मपुत्र मेल रात 11:40 के बदले एक घंटे 20 मिनट लेट एक बजे खुलेगी। 28 मई से 8 जून तक 130134 वाराणसी-सियालदह एक्सप्रेस दिन में 8:40 के बदले 10:40 बजे खुलेगी। 3 जून से 6 जून तक भागलपुर से खुलने वाली भागलपुर सूरत एक्सप्रेस 9:25 के बदले एक घंटे लेट 10:25 में खुलेगी।


