नवगछिया : नवगछिया बाजार में एटीएम से पैसा निकालने के दौरान पॉकटमारों द्धारा एटीएम उड़ा लिया जा रहा है। बुधवार को रंगरा निवासी पुलिस विभाग में जमादार कृष्ण कुमार मंडल की पत्नी अंजनी देवी का एटीएम कार्ड छीनकर एक एक युवक भागने लगा। .
Total Downloads: 111
इसके बाद महिला ने खदेड़कर ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी वाले उत्तम कुमार जायसवाल को पकड़ लिया और नवगछिया पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूर्णिया जिले के गिद्दा रूपौली का रहने वाला है।

उसने बताया कि वह 10 वर्षोंं से कई जिलों में पॉकेटमारी कर रहा है। कई वर्षों से उसने नवगछिया में अपना ठिकाना बनाये हुए है और भोलीभाली महिलाओं के साथ-साथ वृद्ध को अपना शिकार बनाता था। पीड़ित महिला ने बताया कि वह एटीएम से पैसा निकालने गयी थी।

एटीएम में कार्ड फंस गया और पैसा नहीं निकला। वहीं पर पहले से खड़े युवक ने कहा कि दीजिए हम निकाल देते हैं और वह कार्ड बदल कर भागने लगा। इसी दौरान महिला ने आसपास के लोगों के साथ खदेड़कर उसे पकड़ा। .

