नवगछिया| पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र में जगह-जगह सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने दो पहिया वाहनों की जहां संघन तलाशी ली, वहीं वाहनों के दस्तावेज की जांच की और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का पाठ भी पढ़ाया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 107
थाना अध्यक्ष लाल बहादुर ने वाहन चेकिंग अभियान में वाहनो की तलाशी ली गई और दस्तावेज, बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 25 मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है।

जब्त किए गए मोटरसाइकिल चालकों को जुर्माना भी किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि करीब 25 सौ रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मोटरसाइकिल चेकिंग अभियान अब निरंतर चलेगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

