नारायणपुर : प्रखंड के बीआरसी प्रांगण के मध्य विद्यालय बिरबन्ना में प्रखंड नारायणपुर के सभी बीएलओ शिक्षक की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संजय झा ने ने की। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों ने असहयोग आंदोलन करने का निर्णय लिया है। .

इसमें गैर शैक्षणिक कार्य नहीं करने पर सहमति जताते हुए शिक्षकों ने ग्रीष्मावकाश के बाद इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। साथ ही शिक्षक नेताओं से एक मंच पर आकर लड़ाई लड़ने का आग्रह किया। तीसरा डीपीए 2007से 2012 तक उतीर्ण शिक्षक के तीनों मॉडल का ग्रेड कार्ड एवं दक्षता परीक्षा पास के मार्कशीट की छाया प्रति एक सप्ताह के अंदर यानी तीन जून तक संकुल समन्वयक के पास जमा करने का निर्णय लिया गया ताकि जल्दी से जल्दी डीपीए एरियर का भुगतान सुनिश्चित करवाया।

बैठक में शंभू मंडल, संजय झा, प्रशांत, फूल कुमार पासवान, दीपक सिंह, अंजनी कुमार, अमरनाथ मंडल ,भागवत दास, रूपेश कुमार यादव, जितेंद्र सिंह,नीरोज रजक, मुकेश कुमार गुप्ता, प्रभात रंजन, फारूक अली आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *