खरीक : रविवार को थाना क्षेत्र के तेलघी के झकरा बहियार के समीप सड़क किनारे खड़ी बाइक चोर ले उड़े। जिसको लेकर बाइक मालिक सह किसान पियुष कुमार सिंह ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने अपने तहरीर में कहा है कि वह उक्त जगह पर अपनी बाइक खड़ी कर बगीचा में गया।

बिहपुर: सूरत में इंस्टीट्यूट में आग लगने की घटना के शिकार बच्चों की आत्मा शांति को लेकर रविवार को बिहपुर में स्कूली छात्र-छात्रा व शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया। कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर छात्र राहुल, अभिषेक, सुमन, अमित, अनामिका, शालु, ब्यूटी, अंजलि, काॅजल, स्नेहा समेत आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।

बिहपुर : रेलवे मैदान पर नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के खिलाड़ियों ने जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य राजीव रंजन उर्फ घंटू सिंह व जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने गुजरात के सूरत में अग्निकांड के शिकार हुए बच्चों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां दो मिनट का मौन रखकर हादसे के शिकार बचों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।

रायपुर में जमीन विवाद में फायरिंग, मामला दर्ज

नारायणपुर : भवानीपुर ओपीक्षेत्र के रायपुर गांव में जमीन विवाद में गोली चली है। इस मामले में रायपुर के पवन कुमार ने रायपुर के गोपाल शर्मा, सदन शर्मा, रम्पू साह व आशाटोल के अनिल शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। कहा है कि शनिवार की रात्रि आरोपितों ने कोसी दियारा में मकई खेत में फायरिंग की। फिर रविवार की सुबह जब पवन का भतीजा अजीत और प्रशांत घर से खेत जा रहा था तो रायपुर बजरंगबली चौक के पास आरोपितों ने फायरिंग की।

फसल में आग लगी

नारायणपुर : प्रखंड के साहपुर दियारा में शंभू मंडल के खेत में आग लगने से करीब दो बीघा में लगी मकई की फसल जल गई। किसानों की सूझ बूझ से आग पर काबू पाया गया। किसानों ने खेत में एक साथ कई ट्रैक्टर को चला कर आग को बुझाया। खेत में कुछ मकई का भुट्टा भी काटकर रखा गया था जो जल गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *