img-20161104-wa0016

नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के साहू परवत्ता निजटोला में जमीन विवाद में अजय मंडल को उसके पडोसी ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. अजय का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार पहली गोली मारते ही परिजनों ने हमलावर विजय मंडल को हथियार के साथ दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस ने विजय मंडल के पास से एक देसी पिस्तौल और दो जिन्दा कारतूस भी बरामद किया है. घटना गुरुवार देर शाम की है. मामले के प्राथमिकी परवत्ता थाने में दर्ज कर लिया गया है. थानाध्यक्ष एके आजाद मामले की छानबीन कर रहे हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *