नवगछिया : विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर खगड़ा गांव के पास पूर्णिया जा रही बेलगाम बस ने सड़क किनारे एक एयर सेंटर सहित वहां हवा भरा रहे बाइक सवार को रौंदते सवारी से भरी भरी बस गड्ढे में पलट गई। बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में बाइक से भागलपुर जा रही खरीक के रघुनंदन चौधरी की 20 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि कई लोग घायल बताये जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल वैसे लोग हैं, जो एयर सेंटर के इर्द गिर्द खड़े या बैठे थे। बस में सवार लोगों को आंशिक चोटें आईं हैं।

चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, इनमें खरीक के पूर्वी घरारी निवासी मो. शमीम, खगड़ा निवासी एयर सेंटर के संचालक व ढाबा संचालक फंटू झा व अन्य। इन्हें घटना के बाद तुरंत मायागंज अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद बस का चालक फरार हो गया। घटना शुक्रवार को दोपहर तीन बजे विक्रमशिला सेतु पथ के खगड़ा गांव के पास की बताई गई है।

घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल पर लोगों की मदद से बस में से किसी तरह लोगों को निकाला गया। इसके बाद लोग दूसरे साधनों से निकले। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने युवती के शव को परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में बस चालक के खिलाफ परबत्ता पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष नवनीश कुमार ने बताया कि बस संख्या बीआर-10-पी-5794 के चालक के खिलाफ प्राथमिकी की गई है। बस को जब्त कर, पुलिस चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

चार की स्थिति गंभीर, मायागंज रेफर, भागलपुर से पूर्णिया जा रही थी बस, चालक फरार
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची परबत्ता पुलिस और खगड़ा के पास खाई में पलटी भागलपुर से पूर्णिया जा रही बस।

जब तक कुछ समझ पाते, बस रौंदते हुए पलट गई

खरीक के पूर्वी घरारी निवासी मो. शमीम अपनी बाइक में हवा भरवा रहा था। वह बाइक से अपनी बहन के साथ लीची लेकर उसे पहुंचाने जा रहा था। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दूर से देखा कि एक बस भागलपुर की ओर से तेज गति से आ रही थी। सड़क पर तेज गति से बस का चलना कोई नयी बात नहीं है। फिर भी वे लोग साइड हो गये, लेकिन खगड़ा के पास आकर बस का रूख एयर सेंटर की ओर हो गया और लोग जब तक कुछ समझ पाते बस ने एयर सेंटर पर खड़े लोगों को रौंदते हुए गड्ढे में जा पलट गई। इस घटना में बस पर सवार यात्री बाल बाल बच गये जबकि एयर सेंटर पर खड़े चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिनमें ज्योति कुमारी की मौत मौके पर ही हो गयी।

बस से टक्कर के बाद बाइक के उड़े परखच्चे।
अपने घर की बड़ी बेटी थी ज्योति, परिवार की थी जिम्मेदारी

खरीक के गोल चौक निवासी हवलदार रघुनंदन चौधरी की पुत्री ज्योति अपने घर में 6 भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। ज्योति के पिता कटिहार में कार्यरत हैं और पिता के अनुपस्थिति में वहीं अपने घर को संभालती थी। ज्योति के तीन भाई हैं और वह तीन बहन हैं। ज्योति के भाई राजेश चौधरी दीदी सबौर में रहने वाली छोटी बहन को लीची पहुंचाने गयी थी। वह कुछ देर पहले ही घर से निकली थी और कुछ देर के बाद ही मौत की खबर आ गयी। घटना के बाद परिजन सहित आसपास में मातम का माहौल व्याप्त हो गया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *