नवगछिया | विजय घाट पुल पहुंच पथ पर कृष्णा धर्मकांटा के समीप बुधवार को अनियंत्रित बाइक ने एक वृद्ध को धक्का मार दिया। इससे कदवा ओपी के बोरवा टोला निवासी 60 वर्षीय सुधीर राय गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल भिजवाया और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। अनुमंडल अस्पताल में वृद्ध का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ देर बाद कदवा पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में ले लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....