गोपालपुर प्रखंड के सिंधिया मंकदपुर निवासी गोपू कुमार पिता कौशल किशोर साह, मुकेश कुमार साह पिता अशोक साह एवं प्रमोद मंडल पिता श्रवण मंडल घर हरनाथचक में सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार के अल सुबह की है। .

घायलों को गंभीर अवस्था में अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया जहां तीनों की प्राथमिक चिकित्सा के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। घायल ने बताया कि वह तीनों अहले सुबह एक जरूरी काम से मोटरसाइकिल से जा रहे थे तेतरी जीरोमाइल के पास हाइवा ने मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी जिसमें और गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना में महिला घायल.

नवगछिया। मंकदपुर निवासी आशा कोर्डिनेटर आरती कुमारी पति संतोष कुमार मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गई। घायल महिला पति के साथ मोटरसाइकिल से विभागीय बैठक में भाग लेने के लिए भागलपुर जा रही थी। मंकदपुर चौक पर आने के साथ ही सामने से आ रहे अनियंत्रित वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर स्थिति देख उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *