नवगछिया : शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण करने, गर्भवती होने पर शादी की बात को युवक द्वारा टाल मटोल कर गर्भपात करवा दिए जाने एवं जब युवती द्वारा शादी के लिए दबाव बनाने पर दो लाख नगद, एक मोटरसाइकिल व 50 हजार का जेवर दहेज के रूप में मांग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पीड़ित युवती ने नवगछिया महिला थाना में दिया आवेदन, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार

घटना के संदर्भ में पीड़ित युवती ने नवगछिया महिला थाना में आवेदन दिया है। युवती ने परबत्ता थाना क्षेत्र के राधोपुर बहतरा निवासी नागेश्वर सहनी के पुत्र सुनील कुमार पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उक्त युवक पिछले एक वर्ष से शादी का झांसा देकर मेरे साथ यौन शोषण करता रहा है।

इस अवधि के बीच में मैं गर्भवती हो गई थी। पुनः सुनील कुमार द्वारा मुझे शादी की बात कहकर मेरे गर्भ में पल रहे बच्चे का गर्भपात करवा दिया। अब शादी करने के लिए उन्हें कहती हूं तो वह मुझसे दहेज, एक मोटरसाइकिल और 50 हजार के जेवरात की मांग करता है। उन्होंने कहा कि उक्त राशि नहीं देने की स्थिति में युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया है।

इस संदर्भ में मेरे परिजन जब उन लोगों से मिले तो उन लोगों ने मेरे परिजनों के साथ मारपीट भी की। पीड़ित युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। घटना के संदर्भ में नवगछिया महिला थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी ने बताना कि पीड़िता का आवेदन प्राप्त हुआ है। पीड़िता ने कहा कि वह शादी करना चाहती है। पुलिस इस दिशा में पहल कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *