
नवगछिया: नवगछिया रेलवे परिसर छठ घाट के साथ अनुमंडल के सभी छठ घाटों पर धूम धाम से मनाया गया लोक आस्था का सबसे बड़ा महा पर्व छठ पूजा. नवगछिया रेलवे परिसर में ग्रामीणों व वार्ड पार्षद की मदद से तैयार किया गया छठ घाट पर शाम के अर्ग के बाद देवी जागरण का आयोजन किया गया था जिस दौरान धनबाद से आये कलाकारों द्वारा रेलवे परिसर में बना छठ घाट व नया टोला आसपास का माहौल छठ माता के जयकारों से गूंज उठा, इसके अलावा रात भर कलाकारों के द्वारा माता के जागरण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया, लगभग तीन बजे जागरण खत्म होने के बाद नया टोला के सभी श्रद्धालु अपने अपने घर जाकर सबेरे के अर्ग के लिए तयारी सुरु कर दिए, इसके बाद नया टोला व आसपास के श्रद्धालुओं द्वारा रेलवे परिसर स्थित छठ घाट पहुँच कर सबेरे का अर्ग दिया गया,इसके अलावे राजेंद्र कॉलोनी घाट,कलबलिया धार घाट,कचहरी घाट, सचुका घाट समेत अनुमंडल के सभी घाट पर शांति माहौल में छठ पर्व संपन्न हुआ.

