• images38

नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के सभागार में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिन पर शिक्षा विभाग भगलपुर एवम अनुमंडल प्रसासन नवगछिया के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षकों एवम बच्चों के विद्यालय में ठहराव को सुनिस्चित करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यशाला की सुरुआत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग, भगलपुर एवम अनुमंडल पदाधिकारी , नवगछिया द्वारा मौलाना आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गयी, डीपीओ संजय कुमार ने कार्यशाला के विषय वस्तु से अवगत कराते हुए कहा कि विद्यालय को आकर्षक बनाया जाय तभी शिक्षक एवम बच्चों का विद्यालय में ठहरआव हो पायेगा, साथ ही विद्यालय में स्वछता पर विशेष फोकस किया जाय , साफ सफाई, शैक्षणिक प्रावधान बेहतर करने हेतु प्रखंड संसाधन केंद्र एवम विद्यालय स्तर पर सदस्यीय समिति गठन का सुझाव दिया, साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यालय, बच्चे , समाज की तस्वीर दिखाई गयी, इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया ने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माता हैं, इसलिए बच्चों के साथ रहकर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें. इस अवसर पर नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड विकाश पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बीआरपी, सआरसी एवम सभी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *